{"_id":"67080d12c8e2f780a20544d6","slug":"the-cleaning-worker-looking-after-the-head-desk-in-dpro-office-has-been-suspended-badaun-news-c-123-1-sbly1001-127500-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीपीआरओ कार्यालय में प्रधान पटल देख रहा सफाई कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीपीआरओ कार्यालय में प्रधान पटल देख रहा सफाई कर्मी निलंबित
विज्ञापन
बदायूं। जिला पंचायती राज विभाग के कार्यालय में प्रधानाें से संबंधित कार्यों का पटल देख रहे सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। सफाई कर्मचारी सुनील भीकमपुर में तैनात था।
जिले के वजीरगंज ब्लॉक के गांव भीकमपुर पर तैनात सफाई कर्मचारी सुनील यादव अरसे से गांव में सफाई करने नहीं जा रहा था। सुनील ने सांठगांठ कर खुद को विभाग से संबद्ध करा लिया था। इसको लेकर पूर्व में शिकायतें भी हुईं थीं, लेकिन तब अधिकारियों ने उस ओर ध्यान नहीं दिया।
जिला पंचायती राज विभाग के कार्यालय में संबद्ध होने के बाद सफाई कर्मचारी सुनील यादव महत्वपूर्ण पटलाें में एक प्रधान पटल की जिम्मेदारी देखने लगा। दरअसल, इस पटल पर जिलेभर की प्रधानों की शिकायत, जांच या अन्य कुछ भी जो प्रधानों से संबंधित था उनको देखा जाता है। प्रधानों के संबंधित महत्वपूर्ण पटल देखने की वजह से सभी प्रधानों से उसने अपनी पकड़ बना ली थी और शिकायतों को दबाने के नाम पर अवैध कमाई कर रहा था। जानकारी मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सुनील यादव को निलंबित कर दिया है। संवाद