फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The city appeared waterbodies

शहर में नजर आए ताल-तलैया

Fri, 26 Jun 2015 12:12 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 26 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
The city appeared waterbodies
बुधवार की रात से जिले में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। गुरुवार को पूरे दिन दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। कई सड़कें तो पूरी तरह पानी में डूबी रहीं। कई जगह पर बिजली की लाइनें टूट जाने या फिर ट्रांसफार्मरों में कमी आ जाने के कारण सप्लाई गुल हो गई। शहर में रोडवेज बस स्टैंड, पनबड़िया बिजलीघर, पुलिस लाइन, गांधी ग्राउंड, जीआईसी में हालात तालाब जैसे हो गए हैं। इस बरसात ने नगर पालिका परिषद प्रशासन के सफाई के दावों की भी पोल खोल दी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने घोषणा की थी कि बुधवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून असर दिखा सकता है, सो बुधवार शाम से ही काले बादल घिरने लगे। इस बीच रात करीब नौ बजे से बूंदाबांदी के बाद बरसात शुुरू हो गई। शहर के सभी प्रमुख सड़कों पर पानी तालाब की तरह भर गया। लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ीं। गुरुवार तड़के बारिश तेज गति से होती रही।     
विज्ञापन

जल प्लावित हुई शहर की रामबिहार कॉलोनी
बदायूं। शहर के बाहरी इलाके में बाबा कालोनी रोड वर बनी रामबिहार कॉलोनी पूरी तरह पानी से डूब गई। दरअसल, यह कॉलोनी निचले स्थान पर बनी हैं। एक दर्जन से अधिक घरों में पानी बह रहा है। कई परिवार चारपाइयों और तख्तों पर डेरा डाले बैठे हैं। कई घरों में बृहस्पतिवार को खाना तक नहीं बन सका। इन लोगों की प्रशासन ने भी कोई सुध नहीं ली। इस कालोनी के सर्वाधिक प्रभावित लोगों में राजपाल, मटरूलाल, महीपाल, जेनेंद्र सक्सेना, विनोद गुप्ता, मुकेया आदि दर्जनभर परिवार मुश्किल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनबाड़ी बिजलीघर में भरा पानी, सप्लाई गुल
रात भर बरसात होने के कारण शहर के पनबाड़ी बिजली घर में पानी भर गया। एसडीओ सिटी छैलबिहारी ने बताया कि बरसात के कारण कुछ क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित हुई थी किंतु कुछ समय बाद सप्लाई पूरे शहर में ठीक कर दी गई।
दुकानों में भरा पानी, परेशान रहे दुकानदार
छह सड़का स्थित इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के अंदर पानी प्रवेश कर गया। कई दुकानों के अंदर भी पानी चला गया। जिसके चलते यहां के दुकानदारों को पानी बाहर निकालने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
कई कच्चे-पक्के मकान ढहे
मानसून की पहली बरसात में शहर के सुभाष चौक, मीराजी की चौकी आदि स्थान पर कुछ कच्चे-पक्के मकान ध्वस्त हो गए। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
कीचड़ से लोग हुए दुखी
बरसात के कारण शहर के प्राइवेट बस स्टैंड पर बुरी तरह से कीचड़ फैल गई है। जिसके चलते लोगों को यहां आवागमन में दिक्कतें हुईं। लोगों का कहना था कि नगर पालिका परिषद प्रशासन ने यहां फैली गंदगी को नहीं हटाया।
गांधी ग्राउंड में लगी प्रदर्शनी धुली
बरसात की वजह से गांधी ग्राउंड में सभी तरफ पानी ही पानी हो गया है। यहां एक माह से लगी प्रदर्शनी भी इस बरसात में धुल गई है। लिहाजा, दुकानदार हाथ पे हाथ धरे शाम को बैठे रहे।
रोडवेज को ढाई लाख का नुकसान
रात में और फिर दिन भर रुक-रुक होती रही बरसात के कारण राज्य सड़क परिवहन निगम बदायूं डिपो को भी लगभग ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। डिपो के सहायक  क्षेत्रीय प्रबंधक जेपी सिंह ने बताया कि आम दिनों में रोडवेज को 14-15 लाख की आय होती थी, लेकिन आज करीब 12.5 लाख रही।
बिजली रही गुल
दातागंज। बरसात के  चलते रात भर बिजली गुल रही। जिसके चलते नगर पंचायत की पेयजलापूर्ति भी बाधित रही। लिहाजा, लोग पीने के पानी को परेशान रहे।
खरीफ की फसलों की बुवाई शुरू
दबतोरी। बुधवार से लगातार क्षेत्र में बरसात होने से किसान खुशी से झूम उठे हैं। वहीं लोगों को गर्मी से ही राहत मिली है। किसानों का कहना है कि यह बरसात समय से हुई है। लिहाजा, किसान अपनी खरीफ की फसल की रोपाई और पौध लगाने का काम पूरा कर लेंगे। बाजरा और उड़द की फसल के लिए खेतों की जुताई शुरू कर दी है।
नदवारी गांव में जलभराव, प्रदर्शन
सैदपुर। क्षेत्र के गांव नदवारी में जलभराव होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान व सचिव से कई बार शिकायत करने के बाद भी खड़ंजा नहीं डलवाया गया। इससे आए दिन जलभराव होता है।
ग्रामीणों का कहना था कि अगर प्रधान से रास्ता ठीक कराने को कहते हैं, तो वह सचिव की ओर धकेल देते हैं, जब सचिव से मिलो तो वह प्रधान पर टाल देते हैं। वह दोनों के बीच पिस हैं। इसके चलते गांव के विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। रास्ते में जलभराव होने से घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। बरसात में हाल और खराब हो जाएंगे।
बिल्सी में हुई झमाझम
बिल्सी। बुधवार की रात से शुरु हुई बरसात से लोगों के चेहरे खिल गए है। कई दिनों सेे पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। मोहल्ला संख्या आठ में बरसात के बाद काफी देर तक सड़क पर पानी भरी रहा।   

रुदायन। कस्बे समेत क्षेत्र के आस-पास ग्रामीण इलाकों में सुबह से बरसात हुई। दोपहर बाद तो करीब तीन घंटे लगातार बरसात हुई। इससे लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed