{"_id":"68682f9628b8210bf00378eb","slug":"the-children-kept-waiting-at-the-gate-the-school-opened-only-after-the-principal-came-after-an-hour-badaun-news-c-123-1-sbly1018-142435-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गेट पर इंतजार करते रहे बच्चे, एक घंटे बाद आई प्रधानाध्यापक तो खुला स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गेट पर इंतजार करते रहे बच्चे, एक घंटे बाद आई प्रधानाध्यापक तो खुला स्कूल
विज्ञापन
किसरूआ के संविलियन विद्यालय पर लटका ताला बाहर खड़े बच्चे।स्रोत:वीडियोग्रैब
सिलहरी। गांव किसरुआ का संविलियन विद्यालय शुक्रवार को एक घंटे देरी से खुला। बच्चे स्कूल के बाहर खुलने का इंतजार करते रहे। उन्हें देख अभिभावक भी पहुंच गए और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। नौ बजे प्रधानाध्यापक आई तो स्कूल का गेट खोला। इसके बाद बच्चे स्कूल में दाखिल हो सके।
स्कूल खुलने का समय सुबह आठ बजे है। जगत विकास क्षेत्र के गांव किसरुआ के संविलियन स्कूल के बच्चे पढ़ने के लिए सुबह आठ बजे स्कूल पहुंचे तो गेट पर ताला लगा था। कुछ देर इंतजार के बाद बच्चे घर लौटने लगे। उन्हें देखकर अभिभावक स्कूल पहुंच गए। प्रधानाध्यापक को फोन लगाया, लेकिन रिसीव नहीं हो सका। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फोन कर अवगत कराया गया। करीब नौ बजे पहुंची प्रधानाध्यापक ने ताला खोला, तब बच्चे स्कूल में पहुंचे। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी सफाई देने को सामने आने लगे।
कोट,
- मामला संज्ञान में है, जानकारी करने पर पता लगा कि प्रधानाध्यापक किताबें लेने के लिए विकास खंड मुख्यालय गईं थी। बच्चे व अध्यापक स्कूल पहुंच गए थे। स्कूल की चाबी प्रधानाध्यापक के घर पर थी। चाबी लेने अध्यापक नहीं गए। मामले की जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - ओमप्रकाश वर्मा, बीईओ जगत ब्लॉक