{"_id":"44eeb4ffa701ff1457d1fd8271697666","slug":"the-character-should-be-secred-of-sprituality-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘चरित्र बेदाग होने पर ही होती है राष्ट्र में अमृत वर्षा’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चरित्र बेदाग होने पर ही होती है राष्ट्र में अमृत वर्षा’
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Tue, 01 Dec 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा फुलसंदे महाराज के सत्संग से पूर्व निकली प्रभात फेरी
बाबा यहां जोगीपुरा स्थित गुरुद्वारा हाल में दूसरे दिन समापन सत्संग कर रहे थे। उनके अनुयायियों ने सत्संग के पूर्व प्रभात फेरी निकालकर शहर का माहौल भक्तिमय किया। सत्संग में बाबा फुलसंदे ने कहा कि प्रभु भक्ति से बड़ी कोई चीज नहीं हैं। स्वर्ग के देवता परमेंश्वर की ज्योति को सिर पर उठाए लोकांतरों में विचरण करते हैं। सभी मनुष्यों को सत्कर्मों के फूलों से उस प्रभु की आराधना करनी चाहिए। हृदय की गहराइयों से प्रभु के चरणों में नमस्कार की भेंट करनी चाहिए। उन्होंने कहा याद रहे भारत भूमि ही ऐसी जगह है जहां देवताओं का विशेष अनुग्रह रहता है।
बाद में आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। भंडारे का भी आयोजन हु़आ। जिसका आयोजन शक्ति टैंट हाउस के स्वामी अशोक खुराना ने किया। सत्संग समारोह में बारिश के बावजूद बाल, वृद्ध और महिलाओं की काफी भीड़ रही। इस अवसर पर एमपी सिंह, मदन लाल धींगड़ा, आशु कटारिया, सुमित शंखधार, डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र, बीपी सिंह, सुरेश जौहरी, कामेश पाठक, जितेंद्र साहू, राम बिहारी मौर्य आदि मौजूद रहे।