फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The cause of death is not clear in the postmortem, viscera is safe

Budaun News: पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Sat, 12 Jul 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The cause of death is not clear in the postmortem, viscera is safe
बदायूं। उसावां थानाक्षेत्र के गांव मनसा नगला में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

बरेली जिले के भमौरा थानाक्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी नत्थू लाल शर्मा ने करीब 13 साल पूर्व बेटी तुलसी की शादी मनसा नगला के पंकज दुबे के साथ की थी। बृहस्पतिवार शाम को पंकज दुबे का तुलसी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे आहत होकर तुलसी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान तुलसी ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस की पूछताछ में पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को परेशान करते थे। वह कई बार उन्हें समझा चुके थे, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं मान रहे थे। उनकी बेटी की जहर देकर हत्या की गई। उसावां इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि मायके पक्ष ने हत्या के आरोप लगाए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed