फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The case involves allegations of circulating obscene photos to influence the outcome of the trial.

Budaun News: मुकदमे में फैसला करने के लिए अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप

Mon, 05 Jan 2026 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The case involves allegations of circulating obscene photos to influence the outcome of the trial.
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली एक विधवा महिला ने अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पहले एक मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसमें समझौता कराने का दबाव बनाने के लिए उसके ही एक रिश्तेदार ने यह कृत्य किया है। महिला ने मामले में पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी अलापुर थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवक से हुई थी। कुछ वर्ष पहले पति की मौत हो गई। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। इसी दौरान उसकी जेठानी के भाई ने उसे लगातार परेशान करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसको लेकर सदर कोतवाली में पहले से एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


आरोप है कि उसी मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के उद्देश्य से आरोपी ने उसके नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। इस आईडी के जरिये उसकी अश्लील तस्वीरें पोस्ट की गईं और सोशल मीडिया पर उसे एड्स पीड़ित बताकर उसकी सामाजिक छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने वायरल पोस्ट और स्क्रीनशॉट सहित सभी डिजिटल साक्ष्य पुलिस को सौंपते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि अभी इस तरह का कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। अगर मिलता है तो जांच कराके कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed