फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The car ran over the old man sitting at the door of the house

Budaun News: घर के दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग को कार ने रौंदा

Sun, 21 May 2023 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
The car ran over the old man sitting at the door of the house
- पहले कार की टक्कर लगी, फिर ऊपर गिरा दीवार का मलबा, बरेली ले जाते समय तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अलापुर। गांव जगत में घर के बाहर बैठे बुजुर्ग से कार टकरा गई। बुजुर्ग से टकराने के बाद कार दीवार में घुस गई, इससे कच्ची दीवार भी बुजुर्ग के ऊपर गिर गई। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चला रहे किशोर ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
शुक्रवार रात करीब 10 बजे अलापुर इलाके के गांव जगत निवासी 64 वर्षीय खुर्शीद खाना खाने के बाद घर के आगे चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार उनकी चारपाई से टकराते हुए दीवार में घुस गई। हादसे में घायल हुए खुर्शीद पर ही दीवार का मलबा गिर गया।
विज्ञापन

परिजन घायल खुर्शीद को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। एसएचओ अलापुर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed