फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The car crushed the girl crossing the road, died on the spot

सड़क पार कर रही बालिका को कार ने कुचला, मौके पर मौत

Tue, 20 Jul 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
The car crushed the girl crossing the road, died on the spot
सहसवान (बदायूं)। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर खल्ली गांव के नजदीक सड़क पार कर रही बालिका को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बालिका बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को बमुश्किल छुड़ाया। डॉक्टरों ने उसे गंभीरावस्था में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मामला रविवार रात करीब आठ बजे का है।
गांव भवानीपुर खल्ली निवासी आबीन (7) पुत्री सरवर अपने मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय आबीन ने सड़क पार करने की कोशिश की। तभी उधर से एक तेज रफ्तार कार गुजरी, जिसने बच्ची को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बालिका बाल-बाल बच गई। ये देखकर गांव के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने टक्कर मारने वाली कार को आगे से घेर लिया। उसके ड्राइवर को कार से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते गांव के तमाम लोग आ गए। उन्होंने भी ड्राइवर को खूब पीटा। इससे ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल ड्राइवर को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। ड्राइवर ने अपना नाम सुजावली निवासी भुवनेश बताया है। पुलिस उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां से उसे हालत देखकर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वह रविवार रात सहसवान से चमनपुरा भवानीपुर होते हुए घर लौट रहा था। रास्ते में ये हादसा हो गया। इधर, पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed