{"_id":"584c40f74f1c1b104f44b686","slug":"the-captive-will-soon-result-in-the-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बंदी का रिजल्ट जल्द आएगा जनता के सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बंदी का रिजल्ट जल्द आएगा जनता के सामने
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
नोट बंदी का रिजल्ट जल्द आएगा जनता के सामने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परिवर्तन यात्रा के साथ घूम रहे नेताओं को सपा और बसपा पर निशाना
बोले, साइकिल हो गई पंक्चर
शेखूपुर, बिल्सी में घूमी यात्रा
नोटबंदी ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। जनता को इसके अच्छे परिणाम जल्द मिलेंगे। यह कहना है भाजपा की परिवर्तन यात्रा के साथ जिले में घूम रहे भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का। शनिवार को यात्रा शेखूपुर और बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में घूमी। इस दौरान होने वाली सभाओं ने भाजपा नेताओं ने सपा और बसपा पर तीखे प्रहार किए।
भाजपा नेता अपने भाषण में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने में लगे हैं। नोट बंदी, आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों पर सरकार के प्रयास को बताया जा रहा है। शनिवार को सभा में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सीमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है। नोट बंदी से बसपा के हाथी को फालिज मार गया और सपा की साइकिल पंक्चर हो गई। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रभावित होकर हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद कर दिए। उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से लाने की अपील की।
अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए कहा कि सपाइयों की गुंडई से लोग परेशान हो चुके हैं। सांसद ने कार्यकर्ताओं से हाथ उठवाकर यह भी कहलवाया कि चुनाव में सपा की गुंडई को सबक सिखा देंगे। यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर नेताओं ने कहा कि भीड़ दर्शाती है कि सत्ता किसकी होगी।
विज्ञापन
इस दौरान परिवर्तन यात्रा के सह प्रमुख बालमुकुंद शुक्ला, स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी डॉ. संघमित्रा मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, श्यामसुंदर उपाध्याय, शिवकुमार धोबी, डीपी भारती, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, जितेंद्र सक्सेना, पूर्व विधायक महेश गुप्ता, सत्यवीर सिंह, गेंदन लाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
टिकट के दावेदारों ने स्वागत में झोंकी ताकत
शेखूपुर और बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा पहुंचने पर टिकट के दावेदारों ने स्वागत में पूरी ताकत झोंक दी। बिल्सी विधानसभा के दावेदारों में उमेश राठौर, जितेंद्र यादव, राजेश कुमार सिंह, अनूप सिंह, सत्यवीर सिंह, राजीव कुमार सिंह, अरुण पाराशरी, शारदेंदु पाठक आदि ने दम दिखाया। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य एवं उनके बेटे धर्मेंद्र शाक्य ने जोरदार स्वागत करके अपनी ताकत का एहसास कराया। वहीं, शैलेष पाठक ने उसहैत में स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत किया।