फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The canal was captured in Kasungala and the direction was changed

Budaun News: कासूनगला में नहर पर कब्जा कर मोड़ दिया रुख

Sun, 22 Jun 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The canal was captured in Kasungala and the direction was changed
दातागंज तहसील में समस्या सुनते डीएम। स्रोत सूचना विभाग
दातागंज। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने समस्याएं सुनीं। सबसे ज्यादा समस्याएं भूमि विवाद की आई। ग्रामीणों ने कासूनगला में नहर पर कब्जा कर उसका रुख मोड़ने की शिकायत की। इससे बरसात में बाढ़ का खतरा है। इसलिए ग्रामीण परेशान हैं और कब्जा हटवाने की मांग की। कासू नगला के ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि पास के एक गांव के दबंग ने नहर के पास की जमीन खरीदी। उसने गौटिया रामनारायण को जाने वाले चकमार्ग को जोतकर अपने खेत में मिला लिया।
विज्ञापन

इसके बाद गांव में ग्राम समाज की जमीन और बंजर भूमि को भी जोत लिया। गांव के पास से होकर गुजरने वाली नहर को भी अपने खेत में मिला लिया। उसके बाद उसका रुख गांव की तरफ मोड़ दिया है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में उससे बाढ़ आने और मकान गिरने की आशंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व की सरकार में वह सत्ता का करीबी था। उसने दबंगई में कई लोगों की जमीनें हड़प ली हैं। जिलाधिकारी ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed