फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the businessmen of Datajang protested against police

दातागंज में व्यापारियों ने बाजार बंद कर चौराहे पर दिया धरना

Sat, 26 Dec 2015 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 26 Dec 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
the businessmen of Datajang protested against police
एसडीएम और सीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


श्रवण हत्याकांड का पर्दाफाश न होने पर हुए एकजुट


दातागंज के मोहल्ला प्रेमनगर में आठ नवंबर की सुबह 10 बजे सर्राफ श्रवण गुप्ता की हत्या कर बाइक सवार बदमाशों ने तीस लाख रुपये के जेवर और नकदी लूट ली थी। पुलिस ने पहले दो दिन, फिर पांच और बाद में 15 दिन में वारदात का खुलासा करने का भरोसा दिया था। अब तक वारदात का वर्कआउट नहीं हो सका। पिछले सप्ताह व्यापारियों ने बैठक कर पुलिस को छह दिन का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद भी खुलासा न होने से व्यापारियों का धैर्य जवाब दे गया। शनिवार को दातागंज बंद रहा। व्यापारियों ने मुख्य चौराहे पर धरना देकर खुलासा करने की मांग को लेकर एसडीएम ओपी तिवारी और सीओ श्योराज सिंह को ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि बुधवार से मालवीय आवास पर अनिश्चतकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
चेयरमैन राजीव गुप्ता, स्वतंत्र प्रकाश  गुप्ता, संत कुमार गुप्ता, शिवस्वरूप गुप्ता, सुनील गुप्ता, राकेश गुप्ता,  केवी गुप्ता, सुयोग्य कुमार गुप्ता, चंदप्रकाश गुप्ता, रामकिशन गुप्ता, मुन्ना लाल गुप्ता, श्रीनिवास सैनी, राजेश खन्ना, सुबोध गुप्ता, विनोद  अग्रवाल, डॉ. प्रदीप सक्सेना, पवन गुप्ता, आर्येंद्र गुप्ता, आमेंद्र  वर्मा, शानू वर्मा, शेवन खां, नसीले पहलवान आदि धरने में शामिल रहे।
विज्ञापन

जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन
दामागंज। श्रवण गुप्ता हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर व्यापारियों ने रणनीति तय की। चेतावनी दी है कि अब खुलासा न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को व्यापारी हाथ में काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को आधी रात में दातागंज का बाजार खोला जाएगा। मंगलवार को व्यापारी घटना का खुलासा करने की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकालेंगे और बुधवार को मूक प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार टीमों के साथ एसओजी भी हो गई फेल

बदायूं। एसएसपी सौमित्र यादव ने श्रवण गुप्ता हत्या और लूटकांड का खुलासा करने के लिए एसओजी के साथी पुलिस की चार टीमों को लगाया था। पुलिस के साथ एसओजी की टीम भी वर्कआउट में फेल रही है। हालांकि इस दौरान कार्रवाई के नाम पर दातागंज के इंस्पेक्टर जेके तोमर को लाइन हाजिर किया गया। टीम में फेर बदल करते हुए एसओ सिविल लाइंस अजय यादव को शामिल किया गया, लेकिन पुलिस के प्रयास कामयाब नहीं हुए।
व्यापारियों पर बढ़ा अत्याचार
बदायूं। राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल भी श्रवण गुप्ता हत्याकांड को लेकर मुखर है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज कृष्ण गुप्ता सोमवार को इस मामले में डीएम से मिलकर उनको ज्ञापन देंगे। मनोज कृष्ण गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों पर अत्याचार बढ़ रहा है। व्यापारी सुरक्षित नहीं है। अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर श्रवण गुप्ता हत्या एवं लूटकांड के खुलासे को लेकर उग्र आंदोलन करना पड़ा वह उसके लिए भी तैयार हैं।

खुलासा न होने पर बंद होगा बदायूं का बाजार
बदायूं। दातागंज के श्रवण  गुप्ता हत्याकांड के खुलासा न होने पर राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सुधीश गुप्ता ने कहा कि इसमें पुलिस प्रशासन पूरी तरह से  निष्क्रिय है। अगर इस हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो दातागंज की तर्ज पर बदायूं में भी बाजार बंद कराया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने 27 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे माहौर वैश्य धर्मशाला, नई सराय में संगठन की बैठक कर निर्णय लिए जाने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed