फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The bus going to Haridwar was stopped at 7 pm, passengers were getting troubled

Budaun News: शाम सात बजे हरिद्वार जाने वाली बस बंद, परेशान हाे रहे यात्री

Sun, 03 Aug 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The bus going to Haridwar was stopped at 7 pm, passengers were getting troubled
अजीम।
बदायूं। शाम को सात बजे के रोडवेज स्टैंड से मुरादाबाद होते हुए हरिद्वार जाने के लिए बस का संचालन नहीं किया जा रहा है। शुक्रवार शाम से बस को सोमवार तक के लिए बंद कर दिया है। इससे बिसौली, चंदौसी, मुरादाबाद जाने वाले सैकड़ों यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। देर रात जैसे तैसे यात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए, लेकिन सोमवार तक लोगों को परेशान रहना होगा। पहले इस बस को बंद नहीं किया गया था। सावन के सोमवार को देखते हुए इसको मुरादाबाद तक संचालित किया जा रहा था, लेकिन अब इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


बदायूं से हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बस शाम सात बजे स्टैंड से रवाना होती है। इस बस पर मुरादाबाद तक भीड़ रहती है। चंदौसी व मुरादाबाद में रात की ड्यूटी करने वालों को यह बस मददगार साबित है। सावन का महीना शुरू हुआ तो हर शुक्रवार से सोमवार तक इसको मुरादाबाद तक भेजा जाता रहा, लेकिन शुक्रवार को अचानक बस के संचालन पर रोक लगा दी गई। ऐसे में यात्री परेशान हो गए।
विज्ञापन



क्या बोले यात्री
चंदौसी में करते हैं नौकरी, बस का ही सहारा
-चंदौसी की एक फैक्टरी ने नौकरी करते हैं। रात की डयूटी रहती है। सात वाली बस से आराम से नौ बजे तक पहुंच जा रहे थे, लेकिन बस बंद होने से शुक्रवार को 10 बजे के बाद डयूटी पर पहुंच सके। अब शनिवार को एक घंटे पहले रोडवेज स्टैंड पर आया हूं, जिससे समय से डयूटी पर पहुंच सकूं। - अनिल सिंह, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन



सात वाली बस ही घर जाने का सहारा
सात बजे बस से घर जाते हैं। बिसौली से हर रोज सुबह को बस से आना होता है। शुक्रवार को बस का संचालन अचानक बंद कर दिया गया, जिससे नौ बजे घर पहुंच सका। शनिवार को सात बजे आ गया लेकिन आठ बजे दिल्ली जाने वाली बस मिली। एक घंटे तक स्टैंड पर ही खड़े रहना पड़ा है। - अजीम, बिसौली


कोट,
- बस का संचालन रूट डायवर्जन के कारण बंद किया गया है। शाम 6.30 बजे बिसौली जाने के लिए अधिक यात्री होने की वजह से एक बस को भेजा गया है। सोमवार के बाद बस का संचालन शुरू हो जाएगा। - राजेश पाठक, एआरएम

अजीम।

अजीम।

अजीम।

अजीम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed