फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The boy was swinging by putting a rope in the pool, died due to collapse of the beam

कुंडे में रस्सी डालकर झूल रहा था बालक, बीम ढहने से दबकर मौत

Sun, 13 Jun 2021 10:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
The boy was swinging by putting a rope in the pool, died due to collapse of the beam
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के जल्लूपुर गांव शनिवार शाम ढले बीम गिरने से दबकर तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा बीम में पड़ी रस्सी से झूला झूल रहा था। इसी दौरान बीम गिर गया। हादसे में साथ झूल रहा पड़ोसी बालक भी घायल हो गया। बच्चे की मौत से घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन

गांव जल्लूपुर निवासी शिवओम का तीन वर्षीय बेटा प्रशांत शनिवार शाम करीब पांच बजे अपने घर के बीम में रस्सी डालकर झूला झूल रहा था। उसके साथ खेलने के लिए उनका पड़ोसी हमउम्र विकास पुत्र वीरपाल भी आ गया। बताते हैं कि प्रशांत शिवओम का इकलौता बेटा था। उन्होंने उसे झूलने के लिए बीम के कुंडे में ही रस्सी डाल दी थी और उसमें एक डंडा बांध दिया था। इस पर प्रशांत रोज झूला झूलता था। शनिवार शाम झूला झूलने के दौरान अचानक बीम गिर गया, इससे प्रशांत दब गया। जबकि विकास उसकी चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन

बीम गिरने से जोरदार आवाज हुई तो परिवार और पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने बीम हटाकर प्रशांत को निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। देर शाम तक बालक का शव घर में रखा था। अंतिम संस्कार रात या सुबह करने पर विचार किया जा रहा था। परिवारवालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed