फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body was buried in a sad atmosphere, demand for compensation from the government

Budaun News: गमगीन माहौल में हुआ सुपुर्दे खाक, सरकार से मुआवजे की मांग

Mon, 13 Jan 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The body was buried in a sad atmosphere, demand for compensation from the government
गुलफाम के जनाजे में शामिल लोग। संवाद
बदायूं। बरेली में पोस्टमार्टम के बाद गुलफाम का शव घर पहुंचा। जहां लोगों की भीड़ के साथ ही छह थानों का पुलिस फोर्स एवं पीएसी मुस्तैद रही। कड़ी सुरक्षा और गमगीन माहौल में गुलफाम का शव शाम को नई सराय स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

परिवार और पुलिस गुलफाम के शव को नई सराय स्थित घर लेकर पहुंची। जहां परिवार के लोगों में चीत्कार मच गई। वहां पहले से ही सदर कोतवाली फोर्स मुस्तैद थी। पुलिस की मौजूदगी में गुलफाम के जनाजे की तैयारी हुई। जहां पुलिस टीम हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए रही। इस दौरान जनाजे में शामिल लोग सिस्टम को कोसते नजर आए। पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में जनाजे को कब्रिस्तान तक लेकर जाया गया। यहां शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। संवाद
विज्ञापन


हमारी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ : आदित्य
सपा सांंसद आदित्य यादव ने एक्स पर लिखा है कि सत्ता के मद में चूर भाजपा विधायक और प्रदेश सरकार की निर्दयी पुलिस के अव्यवहारिक रवैये से तंग आकर आत्मदाह करने वाला गुलफाम आखिर जिंदगी की जंग हार गया। हमारी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ हैं, प्रदेश सरकार गुलफाम के परिवार को न्याय और उचित मुआवजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed