फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of the student who drowned in Sot river was found the next day

Budaun News: दूसरे दिन मिला सोत नदी में डूबे छात्र का शव

Sat, 06 Sep 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The body of the student who drowned in Sot river was found the next day
सुमित कुमार। फाइल फोटो
अलापुर। उपरैला निवासी छात्र का शव दूसरे दिन शुक्रवार को घटना स्थल से डेढ़ किमी दूर सोत नदी में मिल गया है। पीएसी और गोताखोरों की टीम ने शव निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

उपरैला निवासी 10वीं का छात्र सुमित कुमार (16) पुत्र पंकज माथुर अपने दोस्तों के साथ गांव के पास नदी में बृहस्पतिवार को नहाने गया था। नदी में कूदने के काफी देर तक जब वह वापस नहीं निकला तो साथियों ने ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाश कराई लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार को पीएसी की फ्लड टीम मोटर वोट की सहायता से गोताखोरों के साथ मिलकर छात्र का शव नदी से ढूंढ निकाला। घटना स्थल से करीब डेढ़ किमी दूर उग़ैनी गांव के पास नदी से शव मिला।

सुमित कुमार। फाइल फोटो

सुमित कुमार। फाइल फोटो

सुमित कुमार। फाइल फोटो

सुमित कुमार। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed