फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of a youth who drowned in the Ganges was found near the bridge the next day

Budaun News: दूसरे दिन पुल के पास मिला गंगा में डूबे युवक का शव

Thu, 29 May 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth who drowned in the Ganges was found near the bridge the next day
धर्मेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : मदर एथीना स्कूल में हुआ स्काउट गाइड शिविर का समापन। स्रोत: स्कूल
उझानी/ कछला। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करते समय बहे युवक का शव दूसरे दिन गोताखोरों ने खोज लिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराके शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


कासगंज जिले में सोरो कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लाहनगर निवासी धर्मेंद्र (18) पुत्र श्रीकृष्ण अपने दोस्त अजीत और सूरज के साथ गंगा स्नान करने कछला घाट आया था। स्नान करते समय वह डूब गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुला लिया। बुधवार सुबह करीब आठ बजे एसडीआरएफ की टीम ने हादसा स्थल से पूर्वी दिशा की ओर करीब दो किलोमीटर में तलाशी अभियान चलाया। साथ में गोताखार भी रहे। गोताखोर पूरन कश्यप और सुभाष ने बताया कि पुल के पास ही गहराई में बांस डालने पर अंदर शव होने का अहसास हुआ। गोताखोर शव निकाल कर बाहर लाए तो घाट पर मौजूद परिजनों ने उसकी शिनाख्त धर्मेंद्र के रूप में की। शव देखकर परिवार के सदस्य बिलखने लगे। महिलाओं में मां मीना तो बेहोश होकर गिर पड़ीं। चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद धर्मेंद्र का शव उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पिता श्रीकृष्ण की पांच संतान में धर्मेंद्र ही बुढ़ापे का सहारा था।
विज्ञापन

---------------------

ऐसे तो नहीं थमेंगे हादसे, करने होंगे पुख्ता इंतजाम
- कछला घाट पर हादसों में श्रद्धालुओं की लगातार जान जाने के बाद भी नगर पंचायत और जिला प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को गहराई वाले स्थानों की ओर जाने से रोकने के लिए घाट पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी नहीं नहीं लगाई गई है। घाट पर पुलिस कर्मी रहें तो दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु घाट के विपरीत जाने से गुरेज करेंगे। ऐसे में उनकी जान पर जोखिम भी कम रहेगा।

धर्मेंद्र की फाइल फोटो।

धर्मेंद्र की फाइल फोटो।- फोटो : मदर एथीना स्कूल में हुआ स्काउट गाइड शिविर का समापन। स्रोत: स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed