फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of a young man was found hanging under suspicious circumstances

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 12 Feb 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging under suspicious circumstances
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरा में मंगलवार सुबह घर के कमरे में एक युवक का शव टिन के पाइप से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बमनपुरा गांव निवासी विपिन (24) पुत्र भरतवीर की एक साल पहले ही देववती के साथ शादी हुई थी। विपिन राजस्थान में ईंट-भट्ठे पर मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि दो माह पहले ही विपिन पत्नी के साथ राजस्थान से घर लौटा था। तब से वह गांव में ही रह रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे विपिन सोकर उठा था। उस दौरान उसकी पत्नी घर में झाड़ू लगा रही थी। पत्नी ने विपिन से कूड़ा बाहर फेंकने के लिए कहा, लेकिन वह बिस्तर से नहीं उठा। इससे देववती ही कूड़ा फेंकने के लिए बाहर चली गई। जब देववती घर लौटी तो विपिन का शव कमरे में टिन के पाइप से फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देखते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। हजरतपुर एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed