{"_id":"69138064d003d8afb100725a","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-in-a-room-in-mohalla-brahnpur-raji-badaun-news-c-123-1-sbly1018-150650-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मोहल्ला ब्राह्नपुर रजी में कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मोहल्ला ब्राह्नपुर रजी में कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
राहुल दुबे की मौत के बाद गमजदा परिजन रिश्तेदारों काे फोन से जानकारी देती महिला। संवाद
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राह्नपुर रजी चौक निवासी राहुल दुबे (22) पुत्र सत्यनारायण दुबे का शव मंगलवार को घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जाता है कि युवक ने मरने से पहले एक ऑडियो वायरल किया था, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए पत्नी व ससुराल वालों को दोषी ठहराया है। संवाद न्यूज एजेंसी इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के मुताबिक, पत्नी उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। आरोप है कि उसे छोड़कर जाने के लिए रोजाना नए-नए तरीकों सेे उसे परेशान किया करती है। सात लाख रुपये की मांग और अपने भाई-भाभी, बहन-बहनोई के साथ दिल्ली में रहने का दबाव बना रही थी। परिवार के लोगों पर दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी पत्नी और भाई दे रहे थे। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भाई शिवम दुबे ने बताया कि राहुल जागरण पार्टी में काम किया करता था। साथ ही इको कार चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी शादी 21 मई 2023 को सहसवान के मोहल्ला अकबराबाद निवासी दुर्गा दीक्षित से हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपने भाइयों के साथ दिल्ली में रहती आ रही थी। वह राहुल के साथ यहां रहना नहीं चाहती थी। उसने एक मुकदमा भी दर्ज करा दिया था, जिसमें राहुल तारीख पर जाता था।
विज्ञापन
आरोप है कि पत्नी दुर्गा उससे तलाक का दबाव बना रही थी। साथ ही सात लाख रुपये मांग रही थी। राहुल उसको तीन लाख रुपये तक देने को कह रहा था। इसके बाद भी वह घरेलू हिंसा का मुकदमा पूरे परिवार पर लिखाने की धमकी दे रही थी। परेशान होकर उसने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने परिवार व मिलने वाले लोगों के पास ऑडियो भेज दी थी। ऑडियो में उसने पत्नी व ससुरालियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
- परिजनों ने कहा कि बंटवारे को लेकर भाइयों में हो गया था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर निवासी सुरेंद्र कुमार (32) पुत्र ओमप्रकाश का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। खेत पर गए लोगों ने शव देखकर परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही राेते बिलखते परिजन खेत पर पहुंच गए। शव देखकर बिलखने लगे। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजा है।
परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। वह दिवाली पर घर लौटा था। सोमवार को भाइयों में बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर रात में किसी समय वह घर से निकल गया और गांव के बाहर जाकर फंदा लगा लिया। वह चार भाई थे। पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजकर जांच शुरू की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि शव मुख्यालय भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।