फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of a young man missing for two days was found in a field outside the village, murder suspected

Budaun News: दो दिन से लापता युवक का शव गांव के बाहर खेत में मिला, हत्या की आशंका

Tue, 10 Jun 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man missing for two days was found in a field outside the village, murder suspected
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथोली निवासी इंद्रपाल सिंह (28) शनिवार को शराब के नशे में था। घर आया और खाना खाकर कहीं चला गया। देर शाम तक लौटकर वह नहीं आया। सोमवार को उसका शव गांव के बाहर मक्का के खेत में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


भाई सोमपाल सिंह ने बताया कि भाई कभी-कभी शराब पी लेता था। सात जून को वह अचानक लापता हो गया। लौट कर घर नहीं आया तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। खोजबीन करने के बाद भी इंद्रपाल का कहीं पता नहीं चला। सोमवार को गांव वालों ने मक्का के खेत में उसका शव पड़ा देखा तो परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

शव पड़ा होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। वह दो बेटों व एक मासूम बेटी को छोड़ गया है। बच्चों व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने देर शाम उसका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर हरेंद्र तोमर का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed