{"_id":"66b90929985fdcbbfe0be674","slug":"the-body-of-a-security-guard-was-found-hanging-in-the-transmission-power-house-badaun-news-c-123-1-sbly1004-123987-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रांसमिशन पावर हाउस में लटका मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रांसमिशन पावर हाउस में लटका मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव
विज्ञापन
प्रमोद पाठक का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
बिनावर। थाना क्षेत्र के पुठी सराय में बने ट्रांसमिशन पावर हाउस में रविवार सुबह सिक्योरिटी गार्ड प्रमोद पाठक (35) का शव फंदे से लटका मिला। उसके पैर जमीन से टिके थे। हाथ लोहे के एंगल पर रखे थे। परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस का मानना है कि सिक्योरिटी गार्ड ने आत्महत्या की है। शरीर पर चोट का एक भी निशान नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सिक्योरिटी गार्ड का मोबाइल कब्जे में लेकर सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
सिक्योरिटी गार्ड प्रमोद पाठक पुत्र सत्य प्रकाश शाहजहांपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के गांव समधाना का रहने वाला था। वह बरेली की शांति विहार कॉलोनी में अपने बहनोई दिनेश के यहां रहता था। वहीं से रोजाना पुठी सराय के ट्रांसमिशन पावर हाउस आता-जाता था। शनिवार रात उसकी ड्यूटी पावर हाउस के पिछले गेट पर थी।
साथी सिक्योरिटी गार्डों का कहना है कि उन्होंने प्रमोद को देर रात तक किसी से व्हाट्सएप पर चैटिंग करते देखा था। उसके बाद क्या हुआ, उन्हें नहीं पता। रविवार सुबह उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड के शव को लोहे के एंगल पर अंगोछे के फंदे से लटका देखा तो थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सिक्योरिटी गार्ड के परिवार वाले और कई रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
शव की स्थिति देख उन्होंने हत्या की आशंका जताई। बहनोई दिनेश ने बताया कि प्रमोद का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह शनिवार शाम को रोजाना की तरह पावर हाउस आया था। सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। इंस्पेक्टर कांत कुमार शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं।
सात जुलाई को हुई थी शादी
प्रमोद पाठक की पिछले माह सात जुलाई को शादी हुई थी। उसकी पत्नी घर पर थी और वह अपनी बहन के यहां रहकर पावर हाउस में नौकरी कर रहा था।