{"_id":"6680633bb60fe37b4d00ad74","slug":"the-body-of-a-girl-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-house-badaun-news-c-123-1-sbly1004-121420-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में शनिवार दोपहर खुशबू (18) का शव फंदे से लटका मिला। आने वाली 11 जुलाई को उसकी शादी थी। शनिवार को उसकी मां भात मांगने अपने मायके गई थी। पिता और भाई भी अपने काम से गए हुए थे। वह दोपहर बाद घर लौटकर आए तो उन्होंने युवती का शव फंदे से लटकता देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम अब्दुल्लागंज निवासी खुशबू पुत्री रामऔतार की शादी कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से तय हुई थी। 11 जुलाई को उसकी शादी होनी थी। परिवार के सभी लोग शादी की तैयारियों में लगे थे। कहा जा रहा है कि युवती अपनी शादी को लेकर कुछ परेशान थी। चर्चा यह भी है कि उसे लड़का पसंद नहीं था, लेकिन उसने यह बात अपने परिवार वालों को नहीं बताई। वह शायद उससे शादी करना ही नहीं चाहती थी।
शनिवार सुबह उसकी मां अपने मायके भात मांगने गई थी। दोपहर के समय उसके पिता और भाई भी अपने काम से चले गए। उसके बाद युवती ने अपने ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद परिवार वाले घर लौटकर आए तो युवती का शव फंदे से लटका देखकर हैरान रह गए। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी इस मामले में परिवार वालों ने कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।