{"_id":"6820e6c9888bfa705402ec96","slug":"the-body-of-a-class-11-student-was-found-hanging-from-a-tree-in-a-naked-state-badaun-news-c-123-1-sbly1018-139210-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नग्न अवस्था में पेड़ से लटकता मिला 11वीं के छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नग्न अवस्था में पेड़ से लटकता मिला 11वीं के छात्र का शव
विज्ञापन
शिवम का फाइल फोटो।
बिसौली। रविवार सुबह करीब तीन बजे 11वीं का छात्र फोन की घंटी बजने पर परिजनों को बिना कुछ बताए ही निकल गया। घरवालों ने काफी तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह छह बजे गांव के बाहर मक्का के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर उसका शव नग्नावस्था में लटका ग्रामीणों ने देखा। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मैथरा निवासी 11वीं के छात्र शिवम (19) पुत्र अशोक के पास रविवार सुबह करीब तीन बजे किसी का फोन आया। घरवालों ने बताया कि तुरंत ही वह बिना कुछ बताए घर से निकल गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। पता न लगने पर सभी घर आकर सो गए।
सुबह करीब छह बजे पिता अशोक को सूचना मिली कि शिवम का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। नग्न अवस्था में शव देखकर परिवार के लोग बेसुध हो गए। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस बल के साथ आए इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर ने शव उतरवाकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
पिता अशोक कुमार का कहना है कि गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन फोन आने पर ही बेटा घर से गया था। इससे लग रहा है कि बेटे की हत्या कर शव को लटकाया गया है। उन्होंने बताया कि शिवम दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। वह 15 दिन पहले ही गांव आया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और मोबाइल से खुलेगा राज
शिवम ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या कर शव काे लटकाया गया है, इसका खुलासा पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।