{"_id":"68f7d42058776ace4405ed64","slug":"the-badaun-ujhani-highway-has-become-one-way-due-to-construction-work-badaun-news-c-123-1-sbly1001-149431-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदायूं-उझानी हाईवे निर्माण कार्य के चलते हुआ वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदायूं-उझानी हाईवे निर्माण कार्य के चलते हुआ वन-वे
विज्ञापन
बरेली मथुरा हाईवे पर चल रहा काम। संवाद
बदायूं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से कासगंज से बदायूं तक चल रहे तीसरे चरण के चौड़ीकरण कार्य में तेजी आई है। निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए बदायूं–उझानी मार्ग को अस्थायी रूप से वन-वे (एकतरफा) कर दिया गया है। एनएचएआई की टीम ने मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही को एक दिशा में सीमित किया है।
बरेली-मथुरा हाईवे पर एक हिस्सा खुदाई में है, साथ ही मशीनें और निर्माण सामग्री रखी गई हैं। ऐसे में दो तरफा ट्रैफिक चलाना जोखिम भरा था। सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों को एक दिशा से चलाने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद मार्ग को फिर से सामान्य कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण के बाद यह मार्ग अधिक चौड़ा, सुरक्षित और सुगम यात्रा वाला बन जाएगा। मार्ग पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन
वहीं, एनएचएआई के पीडी उत्कर्ष शुक्ला का कहना है कि काम पूरा होते ही यात्रियों को राहत मिलेगी। बदायूं–उझानी के बीच सफर का समय आधा रह जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जताई कि जब यह मार्ग तैयार हो जाएगा तो यातायात सुगम होगा। क्षेत्र के विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी। फिलहाल निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और आने वाले दिनों में राहत की स्थिति बन जाएगी।