फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Badaun team clinched the trophies for Kho-Kho and women's Kabaddi.

Budaun News: बदायूं की टीम ने खो-खो और महिला कबड्डी की ट्रॉफी पर किया कब्जा

Fri, 05 Jun 2026 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The Badaun team clinched the trophies for Kho-Kho and women's Kabaddi.
खेल प्रतियोगिता में ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते डीआईजी अजय साहनी। स्रोत- पुलिस
बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित तृतीय अंतरजनपदीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का शुक्रवार को समापन हो गया। 3 जून से 5 जून तक चली इस प्रतियोगिता में बरेली जोन के आठ जनपदों के करीब 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बदायूं की टीम ने खो-खो और महिला कबड्डी की ट्रॉफी पर कब्जा किया। डीआईजी बरेली अजय साहनी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

खो-खो पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में बदायूं और पीलीभीत आमने-सामने थे। मेजबान टीम बदायूं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 अंक अर्जित किए और खिताब अपने नाम कर लिया। पीलीभीत की टीम 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

महिला वर्ग के फाइनल में भी बदायूं की खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया और मुरादाबाद को 13-5 के अंतर से हराकर ट्रॉफी जीत ली। इस तरह खो-खो के दोनों वर्गों में बदायूं ने अपना दबदबा कायम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बदायूं और मुरादाबाद के बीच बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में बदायूं की टीम ने 33 अंक जुटाकर पहला स्थान हासिल कर लिया। मुरादाबाद 31 अंकों के साथ उपविजेता रही।
पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बदायूं और पीलीभीत के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला। मैच के दौरान दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में पीलीभीत ने 30-22 अंकों से जीत दर्ज कर चल वैजयंती ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बदायूं की टीम को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
समापन समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं पुलिस बल में शारीरिक दक्षता, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करती हैं। ऐसे आयोजन पुलिस कर्मियों को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर

एसएसपी अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन रजनीश कुमार उपाध्याय सहित विभिन्न जनपदों से आए टीम मैनेजर और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते डीआईजी अजय साहनी। स्रोत- पुलिस

खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते डीआईजी अजय साहनी। स्रोत- पुलिस

खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते डीआईजी अजय साहनी। स्रोत- पुलिस

खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते डीआईजी अजय साहनी। स्रोत- पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed