फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The attackers pelted stones on the car and beat him with the butt of a gun

Budaun News: हमलावरों ने कार पर किया पथराव, तमंचे की बट से पीटा

Fri, 31 Jan 2025 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The attackers pelted stones on the car and beat him with the butt of a gun
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के चामुंडा चौराहे पर पांच हमलावरों ने एक कार सवार को रोककर पथराव कर दिया। हमलावरों ने चालक को कार से उतारकर जमकर मारपीट की। तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। मौके पर जुटी भीड़ ने एक हमलावर को पकड़ लिया, जबकि अन्य मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर अन्य फरार हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी चौक शेख पट्टी निवासी शिव रस्तोगी पुत्र अतुल रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 28 जनवरी की शाम पांच बजे वह अपने एक दोस्त के साथ इंद्रा चौक स्थित होटल पर खाना खाने गए थे। वह खाना खाकर घर लौट रहे थे। जब वह चामुंडा चौराहे के समीप पहुंचे तो पांच अज्ञात हमलावर उनकी कार के सामने आ गए।
विज्ञापन

हमलावरों ने उनकी कार पर पथराव कर दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हमलावरों के डर से उनका दोस्त कार से उतरकर भाग गया। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें कार से खींच लिया। उनके साथ मारपीट की। तमंचे की बट एवं चाकू से वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट होती देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ने एक हमलावर को मौके से पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम मतीन पुत्र सल्लन खां निवासी जालंधरी सराय बताया। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर चालान कर दिया है। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया, दो पक्षों में मारपीट का मामला था। मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed