फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The ATM in the holiday cold, empty their pockets

छुट्टी में ठंडे हुए एटीएम, लोगों की जेबें खाली

Mon, 12 Dec 2016 11:22 PM IST
बदायूं ब्यूरो
बदायूं ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The ATM in the holiday cold, empty their pockets
छुट्टी में ठंडे हुए एटीएम, लोगों की जेबें खाली

विज्ञापन
ईजी-डे के स्मार्ट एटीएम पर ग्राहकों का हंगामा 
 नोटबंदी के इस दौर में बैंकों में तीन दिन का अवकाश होने की वजह से जिले के अधिकांश एटीएम बंद नजर आए। विभिन्न संस्थानों में लगे स्मार्ट एटीएम कार्डधारकों के लिए सहारा बने। वहां से दो हजार रुपये निकालकर लोगों ने रोजमर्रा के खर्चे चलाए। 
सोमवार को विभिन्न बैंकों के एटीएम में कैश न होने की वजह से एटीएम कार्डधारक भटकते नजर आए। शहर के वी-मार्ट में लगे स्मार्ट एटीएम से रुपये निकालने के लिए लोगों ने लाइन लगाकर मार्ट में प्रवेश किया। दिन भर मार्ट के बाहर रुपये निकालने वालों की लाइन लगी नजर आई। वहीं, इंदिरा चौक के पास स्थित ईजी-डे के स्मार्ट एटीएम की कनेक्टीविटी खराब होने की वजह से लोगों को परेशानी हुई तो उन लोगों ने हंगामा किया। हालांकि समझाने के बाद वे लोग शांत हो गए। शहर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की ई-लॉबी, एटीएम, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन, विजया बैंक, आईसीआईसीआई, इलाहाबाद बैंक, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई के ई-कॉर्नर और एटीएम भी अधिकांश समय कैशलेस रहे। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अवकाश के चलते चालू एटीएम में भी कैश नहीं भरा गया।
विज्ञापन


बिसौली और वजीरगंज में स्वाइप मशीन से निकाले रुपये 

बिसौली। नोटबंदी के दौर में सोमवार को अवकाश होने की वजह से जहां बैंक और एटीएम बंद रहे, वहीं एआर फिलिंग सेंटर ने स्वाइप मशीन से कैश देकर लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया। कैश निकालने के लिए एटीएम कार्डधारकों की भारी भीड़ होने की वजह पेट्रोल पंप पर मौजूद कैश नाकाफी साबित हुआ। हालांकि नोट बंदी के इस दौर में पेट्रोल पंप की ओर से यह मुहिम चलाए जाने की तारीफ चारों ओर हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज। एटीएम की लंबी लाइन से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर के फार्मर्स एग्रो सर्विस सेंटर द्वारा पॉस मशीन लगाकर दो हजार रुपये तक निकालने की सुविधा दी। एग्रो सेंटर स्वामी रविप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि अब जनता अपने एटीएम कार्ड से पॉस मशीन द्वारा दो हजार रुपये किसी भी समय निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed