फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The administration dispatched a team and collected water samples from multiple subsurface levels.

Budaun News: प्रशासन ने भेजी टीम, जमीन के अंदर कई स्तर पर लिए पानी के नमूने

Tue, 28 Apr 2026 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The administration dispatched a team and collected water samples from multiple subsurface levels.
गांव खेड़ादास में प्रशासन की टीम पानी े सैंपिल लेते हुए। संवाद
ओरछी। गांव खेड़ादास में सबमर्सिबल बोरिंग से कच्चे तेल जैसा ज्वलनशील पदार्थ निकलने के मामले में मंगलवार को प्रशासन सक्रिय हुआ। हकीकत जानने के लिए प्रशासन द्वारा भेजी टीम ने मौका मुआयना किया और सैंपल लिए। टीम में ऑयल कंपनी के अधिकारी, नायब तहसीलदार बिसौली आनंद राय और आपूर्ति निरीक्षक बिसौली पीयूष गंगवार शामिल रहे। फैजगंज बेहटा के पेट्रोल पंप स्वामी व लेखपाल की मौजूदगी में सबमर्सिबल चलवाकर विभिन्न स्रोतों के सैंपल लिए गए। सैंपल सील कर लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन


खेड़ादास निवासी ठाकुर अतुल सिंह ने बताया कि पेयजल के लिए उन्होंने 10 वर्ष पूर्व 90 फुट पर बोरिंग कराया था। पानी की कमी होने पर दोबारा 120 फुट तक बोरिंग बढ़वाया। पहले पानी सही आया, लेकिन गहराई बढ़ने पर पानी के साथ कच्चे तेल जैसा चिकना पदार्थ और तीखी गंध आने लगी।
विज्ञापन

सोमवार को ग्रामीणों ने माचिस से जलाया तो उसमें आग लग गई। मोटर खराब होने पर नई मोटर डलवाते समय बोरिंग डीप कराई गई थी। इसके बाद यह मामला सामने आया।

खबर प्रकाशित होने पर मंगलवार सुबह से ही अतुल सिंह के दरवाजे पर तमाशबीनों का तांता लगा रहा। प्रशासनिक टीम ने कई घंटे रुककर गंभीरता से जांच की। अधिकारियों ने अलग-अलग गहराई पर पंप चलवाकर पदार्थ की ज्वलनशीलता परखी। आपूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार ने बताया कि सैंपल पैक कर विस्तृत जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही टीम किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

गांव खेड़ादास में प्रशासन की टीम पानी े सैंपिल लेते हुए। संवाद

गांव खेड़ादास में प्रशासन की टीम पानी े सैंपिल लेते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed