फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Act will bring about a historic change in politics: B.L. Verma

राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव लाएगा अधिनियम : बीएल वर्मा

Thu, 16 Apr 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The Act will bring about a historic change in politics: B.L. Verma
बिसौली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्रोत- भाजपा - फोटो : pulwama news
बिसौली। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर में बिसौली विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन बुधवार को हुआ।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद के विशेष सत्र में पारित किया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के लिए आशा, सम्मान और अधिकार का प्रतीक बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान महिलाओं को नीति निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह अधिनियम केवल प्रतिनिधित्व बढ़ाने तक सीमित नहीं, बल्कि महिलाओं को सशक्त नेतृत्व के रूप में स्थापित करने का माध्यम भी बनेगा।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि यह अधिनियम करोड़ों महिलाओं के सपनों और संघर्षों को साकार करने का माध्यम बनेगा। वहीं प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा दीक्षा माहेश्वरी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से महिलाओं के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हुआ है और वे आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त हुई हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सविता शर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, मुड़िया धुरेकी चेयरमैन अनुपम पाठक, जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन








नारी शक्ति वंदना अधिनियम पदयात्रा का हुआ आयोजन

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को प्रचारित करने के लिए पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई, डॉ. सतीश सिंह यादव और डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में नारी शक्ति पदयात्रा को महाविद्यालय की प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पदयात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर आवास विकास क्षेत्र में घूमते हुए महाविद्यालय के सेमिनार हाॅल में संगोष्ठी के रूप में परिवर्तित हो गई। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण, सम्मान एवं अधिकारों संबंधी संदेशों का प्रसार किया। व्याख्यान क्रम में छात्रा लाईबा, अनम, पूर्णिमा तोमर, शिवानी, खुशबू, हिना पाल, पायल, मुस्कान श्रीवास्तव, आकांक्षा, मंजू मौर्य आदि ने नारी शक्ति, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समानता पर अपने विचार प्रभावी रूप से प्रस्तुत किए। संवाद





नारी सम्मान और अधिकारों की से ही सशक्त होगा समाज
बिल्सी। बुधवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व और इसके प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डाॅ. शाहबुद्दीन अली खान, विशाल महर, अब्दुल रईस खान, सुभाष बाबू, सूरजपाल, प्रदीप कुमार, फिजा कादरी, मान्या जैन आदि मौजूद रहे। संवाद

























नारी शक्ति रैली निकाली
दातागंज। नारी शक्ति विकसित भारत की असली पहचान है। बुधवार को नगर पालिका परिषद दातागंज के कार्यालय से इस संबंध में जागरूक मातृशक्ति और युवा बहनों ने स्कूटी रैली निकाली। विधायक राजीव कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बाइपास, बदायूं रोड गोल चौक तक भ्रमण कर वापस हुई। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष नैना गुप्ता समेत बड़ी संख्या मेें महिलाएं शामिल रहीं। संवाद

बिसौली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्रोत- भाजपा

बिसौली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्रोत- भाजपा- फोटो : pulwama news

बिसौली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्रोत- भाजपा

बिसौली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्रोत- भाजपा- फोटो : pulwama news

बिसौली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्रोत- भाजपा

बिसौली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्रोत- भाजपा- फोटो : pulwama news

बिसौली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्रोत- भाजपा

बिसौली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्रोत- भाजपा- फोटो : pulwama news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed