फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The accused police Away from his

आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

Tue, 16 Jun 2015 07:21 PM IST
Sahaswan
Sahaswan Updated Tue, 16 Jun 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन

कोतवाली पर धावा बोलकर हत्यारोपी को छुड़ाने की कोशिश करने के मामले में आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं, लेकिन ये टीमें एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकीं। टीमों की मॉनीटरिंग सीओ उमेश यादव कर रहे हैं।

विज्ञापन

बताते चलें कि सहसवान के गांव भवानीपुर खैरू में गत बुधवार की रात शाकिरा पत्नी सका मोहम्मद की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के भाई कर्रू ने हिंडोरा निवासी सद्दन के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखवाया था। पुलिस ने शुक्रवार को सद्दन के लिए गिरफ्तार कर लिया था। उसकी गिरफ्तारी की खबर जब कर्रू पक्ष के लोगों को मिली तो उसने गांव के सैकड़ों लोगों के साथ कोतवाली पर धावा बोल दिया। कोतवाली में घुसकर पथराव किया और सद्दन को पुलिस से जबरन छीनने की कोशिश की थी। पथराव में तीन सिपाही भी घायल हो गए। पुलिस ने कर्रू, वासिद, जकी, बसी, अता मुहम्मद, आस मुहम्मद, मुजम्मिल, जमशेद, मुश्तकीन, रिवाजन, विकार, गुलाम रसूल, इंतजार, नासिर, हफीज, बाबू, अय्यूब, तस्दीक, अकील, दस्तगीर, सरताज, महरवान, तसब्बर, जमील, खुर्शीद को नामजद करते हुए डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की तीन टीमें लगाई थीं, लेकिन इन तीनों टीमों के हाथ चाली हैं। सीओ सहसवान उमेश यादव का कहना है कि दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed