{"_id":"685856869acda2d2cc0b5f1e","slug":"the-accused-of-murder-with-a-bounty-of-25-thousand-was-sent-to-jail-badaun-news-c-123-1-bdn1010-141666-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 25 हजार के इनामी हत्यारोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 25 हजार के इनामी हत्यारोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
बदायूं। उघैती पुलिस ने रविवार को 25 हजार के इनामी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही जेल चुकी हैं।
उघैती थाना क्षेत्र के कोठा निवासी सीमेंट व्यापारी रोहित गुप्ता दस मई को दुकान से दो लाख रुपये लेकर घर बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में सुरेंद्र सिंह, मुकेश और कुछ अज्ञात अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया था। इसके बाद कार से उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इसके बाद उनपर सरिया से जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपी उनके दो लाख रुपये लूटकर भाग निकले थे।
पुलिस ने व्यापारी के चाचा की तहरीर पर सुरेंद्र, मुकेश व अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें पुलिस ने सुरेंद्र व मुकेश को जेल भेज दिया था। पुलिस की जांच में कोठा निवासी देवपाल प्रकाश का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके चलते एसएसपी ने देवपाल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
रविवार सुबह पुलिस ने देवपाल को रम्पुरा तिराहे पर यात्रीशेड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 7700 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। उघैती इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी देवपाल को जेल भेज दिया गया है। संवाद