फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The accused is threatening to shoot and slit the brother's throat

Budaun News: आरोपी दे रहा गोली मारने और भाई का गला काटने की धमकी

Tue, 28 May 2024 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
The accused is threatening to shoot and slit the brother's throat
अलापुर। कस्बे से लापता युवती के मामले में पिता और उसके बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। युवती की बात सुनकर उसके परिवार वाले काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि दूसरे समुदाय के आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल कर दिए हैं। परिजनों ने पुलिस से सहायता मांगी है।
विज्ञापन

अलापुर कस्बे से एक युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिवार वाले लगातार उसे तलाश रहे थे, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद 25 मई को पिता ने वार्ड नंबर 13 निवासी समीर और उसावां के गूरा नवीगंज निवासी नारायण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

परिवार वालों का कहना है कि दोनों आरोपी लगातार उसकी बेटी से बात कर रहे थे। जब वह बात करने से मना करती थी तो उसे धमकी देते थे। उसके बाद आरोपी उनकी बेटी को ही लेकर चले गए। सोमवार को युवती ने किसी तरह अपने पिता को कॉल की। उसने बताया कि दूसरे समुदाय का समीर नामक युवक उसे उठा लाया है। उसने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। आरोपी धमकी दे रहा है कि अगर भूल से भी वह अलापुर कस्बा पहुंची तो वह उसको गोली मार देगा और उसके भाई का गला काट देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्री की ऑडियो वायरल होने पर हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ता और परिवार वाले सोमवार दोपहर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने और युवती को बरामद कराने की मांग की।

मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। इसमें जांच के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। - अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed