फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The accused gave the Haryana Police the slip and escaped while evidence was being collected.

Budaun News: साक्ष्य संकलन के दौरान हरियाणा पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी

Fri, 14 Aug 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The accused gave the Haryana Police the slip and escaped while evidence was being collected.
उसहैत। फरीदाबाद (हरियाणा) के पल्ला थाना पुलिस एक लड़की को ले जाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी अजय कुमार को लेकर बृहस्पतिवार सुबह उसहैत पहुंची तो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस साक्ष्य संकलन के लिए उसहैत थाना क्षेत्र के नौगमा नसीरनगर निवासी आरोपी अजय कुमार पुत्र सत्यवान और पीड़िता व उसके पिता के साथ पहुंची थीं। आरोपी के भागने से पुलिस में खलबली मच गई। हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से तीन घंटे के बाद आरोपी को धरदबोचा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस टीम आरोपी के गांव नौगमा नसीनगर में वाहन से उतरकर निशानदेही पर घटना से जुड़े स्थानों का निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान मौका पाकर अजय पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। आरोपी के भागने की सूचना हरियाणा पुलिस ने तत्काल स्थानीय थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। आसपास के रास्तों पर नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने संभावित ठिकानों और आने-जाने वाले रास्तों पर आरोपी की तलाश की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी अजय कुमार को गांव से ही पकड़ लिया। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने राहत की सांस ली।

आरोपी को दोबारा पुलिस हिरासत में लेकर मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि साक्ष्य संकलन करने हरियाणा पुलिस आरोपी को लेकर आई थी। इसी दौरान वह चकमा देकर भाग निकला। थाना पुलिस की मदद से आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed