{"_id":"6a44296bf756543b180e8780","slug":"the-accused-committed-gang-rape-after-asking-about-the-victims-caste-badaun-news-c-123-1-bdn1038-167400-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जाति पूछकर आरोपियों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जाति पूछकर आरोपियों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। न्यायालय में दर्ज कराए गए बयान में छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले उसकी जाति पूछी। इसके बाद जबरन खेत में खींचकर दुष्कर्म किया। आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने केस में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी हैं।
गौरतलब है कि 26 जून को छात्रा की दादी की तहरीर पर इस्लामनगर थाने में गजेंद्र और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पीड़िता अपने साथ दुष्कर्म होने और जाति पूछकर उसे खेत में खींचने की घटना का जिक्र करती दिखाई दे रही थी।
इसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया। उधर, मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता के बयान न्यायालय में दर्ज कराए। बयान में लगाए गए आरोपों के आधार पर पहले दर्ज यौन उत्पीड़न केस में सामूहिक बलात्कार, गंभीर आपराधिक धमकी व पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ी गई है। विवेचना इन्हीं गंभीर धाराओं में आगे बढ़ाई जाएगी। इधर, कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। -अंकिता शर्मा, एसएसपी