{"_id":"7a386e1dbb233c817ec068e403d1fa72","slug":"the-818-condidates-will-take-oath-of-pradhan-post-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे 818 ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे 818 ग्राम प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीतने के बावजूद 220 ग्राम प्रधान नहीं ले सकेंगे शपथ
सभी ब्लाक कार्यालयों में आज होगा शपथग्रहण समारोह
इस ग्राम पंचायत चुनाव में 1038 ग्राम पंचायतों में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव हुआ था। चुनाव जीतने के बाद गांव का विकास कराने की सोच रहे प्रधानों को शपथ ग्रहण करने का इंतजार था। शपथ ग्रहण करने के बाद ही ग्राम प्रधान ग्राम पंचायतों से संबंधित विकास कार्य करा सकेंगे। इसमें 220 ग्राम प्रधान ऐसे निकले, जिनकी ग्राम पंचायतों में सदस्यों ने नामांकन ही नहीं कराया। इससे जिन ग्राम पंचायतों में दो-तिहाई से कम ग्राम पंचायत सदस्य नहीं थे, वहां के ग्राम प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जाएगी। इससे उन प्रधानों में मायूसी छाई हैं। शपथ ग्रहण के दौरान व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शंभूनाथ यादव ने सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, तहसीलदारों के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को भी लगाया है।