{"_id":"1c22ed53e9528751ebf62d4919fe4228","slug":"tet-exam-on-the-2nd-feb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो फरवरी काो हाोगी शिक्षक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो फरवरी काो हाोगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
बदायूं।
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
डीएम शंभूनाथ ने एडीएम प्रशासन अशोक श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल कुमार सहित डीआईओएस और केंद्र व्यवस्थापकों को मजिस्ट्रेट की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के निर्देश दिए। कहा कि केंद्र व्यवस्थापक अपनी सहायता के लिए अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को नामित कर सकते हैं। प्रश्न पत्र प्राप्त होने पर उन्हें कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखवाया जाए। परीक्षा केंद्र में मोबाइल तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तु ले जाने की इजाजत नहीं होगी। कहा गेट पर तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश कराएं।
डीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों में पार्किंग स्थल चिन्हित करने और सामान रखने के लिए क्लॉक रूम बनाने की सख्त हिदायत दी। परीक्षा में परीक्षार्थी के किसी सगे संबंधी को कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा। इसका सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रमाणपत्र भी देना होगा। एक फरवरी को तैयारियां पूर्ण होने संबंधी केंद्र व्यपस्थापक प्रमाण पत्र डीआईओएस को उपलब्ध कराएंगे।