फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Test head, the teacher at home

परीक्षा सिर पर, शिक्षक घर पर

Wed, 10 Feb 2016 11:57 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 10 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में अच्छी शिक्षा के प्रयास सार्थक होते नहीं दिख रहे हैं। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा के आदेश भी शिक्षकों पर विशेष प्रभाव नहीं डाल पाए हैं। गौर करने वाली बात है कि बेसिक स्कूलों में 14 मार्च से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके बाद भी तमाम स्कूलों मेें शिक्षक नियमित नहीं पहुंच रहे हैं। वे घरों पर आराम करने के साथ सहालग में दावतों का आनंद ले रहे हैं। नियमित पढ़ाई न होने से कक्षा आठ तक के बच्चों की परीक्षा की तैयारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा 14 मार्च से होनी हैं। इस संदर्भ में पिछले दिनों बीएसए ने सभी ब्लाकों के एनपीआसी की बैठक बुलाई। सभी को अपने ब्लाकों के विद्यालयों में परीक्षा की तैयारियों की रिपोर्ट लेकर एक सप्ताह भीतर कार्यालय में जमा करने के आदेश भी दिए थे, लेकिन परिषदीय विद्यालयों की जनपदीय क्रीडा रैली अचानक आयोजित कर दी गई, जबकि ये समय बच्चों की पढ़ाई का था। यही नहीं रैली के समापन पर शिक्षकों को एक दिन का अवकाश भी दे दिया गया। अवकाश के अगले दिन भी जिले के कई विद्यालयों में शिक्षक नहीं पहुंचे। इससे उन विद्यालयों में शिक्षण कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन

वर्जन
खेलकूद प्रतियोगिता का बजट मिलने के बाद ही रैली का आयोजन कराया गया था। रैली में शामिल हुए शिक्षकों को अवकाश दिया गया था, यदि उनके अलावा भी शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचे हैं, तो जांच कराई जाएगी। वार्षिक परीक्षा को सही ढंग से पूरा कराने के लिए ही विद्यालयों में सख्ती से शिक्षण कार्य कराने के आदेश दिए गए हैं। यदि किसी भी विद्यालय में परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी पाई जाती है, तो उस विद्यालय केे प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आनंद प्रकाश शर्मा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed