{"_id":"d36d084ed0148fa738eb32eaafda9eb4","slug":"tennis-lovers-may-be-able-to-practice-in-the-stadium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई से कर सकेंगे टेनिस प्रेमी स्टेडियम में प्रैक्टिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई से कर सकेंगे टेनिस प्रेमी स्टेडियम में प्रैक्टिस
badaun
Updated Thu, 26 Mar 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के अंदर तैयार हो रहे टेनिस कोर्ट का निर्माण तेज गति से पूरा कराया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि मई से इस पर प्रैक्टिस भी शुरू करा दी जाएगी। इसकी बाकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं नए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। एक अप्रैल से प्रशिक्षण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिले के खेल प्रेमियों में टेनिस के प्रति रुचि पैदा करने और एक अच्छा प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से पहली बार स्टेडियम में टेनिस कोर्ट का निर्माण शुरू कराया वर्ष 2014 में शुरू हुआ निर्माण हालांकि अभी तक पूरा किया जाना था, लेकिन नहीं हो सका। वहीं इसके निर्माण में फिर तेजी नजर आने लगी है। क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि टेनिस कोर्ट का काम अंतिम चरण की ओर से है। इसमें फिनिशिंग वर्क चल रहा है। कोशिश रहेगी की अप्रैल में काम पूरा हो जाए और मई, जून की छुट्टियों में खेल प्रेमी टेनिस का आनंद ले सकें। वहीं अनिल कुमार ने बताया कि अप्रैल में नए खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू करा दी जाएगी। इधर, कोच के रिन्यूवल के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बताया कि खिलाड़ियों में रुचि विकसित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन