फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tempos ran from every intersection, the employees who were supposed to do the checking were missing

Budaun News: हर चौराहे से दौड़े टेंपो, चेकिंग करने वाले कर्मचारी रहे नदारद

Fri, 18 Oct 2024 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Tempos ran from every intersection, the employees who were supposed to do the checking were missing
बदायूं। बुधवार को निजी बस संचालकों को शहर के पुलिस लाइन चौराहे, लावेला चौक, आंबेडकर पार्क से टेंपो का संचालन बंद कराने का आश्वासन यातायात अधिकारियों ने दिया था, बावजूद इसके बृहस्पतिवार को टेंपो पहले की भांति चलते दिखे। यहां तक कि चेकिंग करने वाले कर्मचारी तक चौराहों पर दिखाई नहीं दिए। इससे निजी बस संचालकों में नाराजगी है।
विज्ञापन


शहर में आंबेडकर पार्क व लावेला और भामाशाह चौक पर सुबह से लेकर शाम तक तमाम ई-रिक्शा, ऑटो, टेंपो और मैजिक वाहन खड़े मिले, जो सवारियों को आवाज लगाकर बैठा रहे थे। यहां वर्षों से इन वाहनों का अड्डा बना हुआ है। कई बार अधिकारियों के सामने बात पहुंची है और अभियान भी चले है, लेकिन अस्थायी वाहन स्टैंड नहीं हटे। पड़ताल में सामने आया कि बृहस्पतिवार को हर चौराहे से टेंपो दौड़ लगाते मिले। इनको रोकने वाला कोई नहीं था। चौराहे पर आवाज लगाकर सवारियों को बैठाने का काम टेंपो चालक बखूबी करते दिखे।
विज्ञापन




परशुराम चौक- 12:20
जिला अस्पताल के सामने से आंबेडकर पार्क तक बृहस्पतिवार अपराह्न करीब 12:20 बजे सड़क किनारे कई वाहन खड़े थे। चालक हेल्पर आवाज लगाकर यात्रियों को बैठा रहे थे। देखा गया कि दिन भर टेंपो चालक सवारियां बैठाकर दौड़ लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भामाशाह चौक- 01:22
- बृहस्पतिवार दोपहर करीब 01:22 बजे भामाशाह चौक पर अलापुर मार्ग और चर्च के नजदीक सड़क किनारे कई वाहन खड़े थे। उनके चालक हेल्पर यात्रियों को बुलाकर बैठा रहे थे। उनके नजदीक से आने-जाने वाले वाहन गुजर रहे थे। कोई पुलिस कर्मी भी वाहनों को चेक करने वाला भी नजर नहीं आया।



यातायात पुलिस को साफ निर्देश दिए गए हैं कि भामाशाह चौक, लावेला और आंबेडकर पार्क पर किसी कीमत पर टेंपो खड़े नहीं किए जाएं, न ही सवारियां बैठाई जाएं। अगर यहां से टेंपो संचालित हो रहे हैं तो जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कराई जााएगी। - संजीव कुमार, सीओ सिटी व यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed