{"_id":"6a2c55ffe2e429d22b00f424","slug":"temporary-encroachments-removed-from-the-route-before-the-start-of-the-fair-badaun-news-c-123-1-bdn1010-166054-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मेला शुरू होने से पहले मार्ग से हटाया अस्थायी अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मेला शुरू होने से पहले मार्ग से हटाया अस्थायी अतिक्रमण
विज्ञापन
सड़क किनारे पड़े बालू के ढेर को हटाता बुलडोजर। संवाद
दातागंज। नेता झुकसा मेला शुरू होने से पूर्व मेला मार्ग पर लोगों ने अस्थायी अतिक्रमण कर लिया था। शुक्रवार को अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। अतिक्रमण हटाने का काम पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार के नेतृत्व में करीब दो घंटे तक चला। इसमें सड़क किनारे झोंपड़ीनुमा दुकानों और रेता-बजरी आदि की दुकानों को बुलडोजर से नेस्तनाबूद कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान भीड़ एकत्र हो गई। अतिक्रमण हटाने गई पीडब्ल्यूडी की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता ने बताया कि नेता झुकसा गांव में प्रसिद्ध देवी मेला लगता है। क्षेत्रीय लोगों की पिछले लंबे समय से शिकायतें मिल रहीं थीं कि मेला मार्ग पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर अस्थायी दुकानें बना ली हैं। इसी के तहत शुक्रवार की शाम दो घंटे लगातार अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया।
बताते हैं कि मेला मार्ग पर ओमप्रकाश, ताराचंद, देवकी नंदन, शेरसिंह आदि ने अस्थायी दुकानों का निर्माण करा लिया था। ये लोग चाय, बीड़ी-सिगरेट और अन्य घरेलू सामान बेच रहे थे। वहीं कुछ लोगों ने रेता-बजरी आदि का भी धंधा खोल रखा था। नेता झुकसा में बड़े स्तर पर मेला लगता है। यहां देवी का प्रसिद्ध मंदिर भी है।
विज्ञापन
जिला पंचायत इस मेले का प्रबंधन करती है। अतिक्रमण हटाने गई टीम के मुखिया ने बताया कि अतिक्रमण हटाए जाने से पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर चेताया गया था, लेकिन दुकानदारों ने अनसुनी कर दी। शुक्रवार को बुलडोजर से जब अतिक्रमण हटाया जा रहा था तो दुकानदार और आसपास के लोग एकत्र हो गए, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण कोई विरोध नहीं कर सका। टीम ने रोड के दोनों किनारों का अतिक्रमण हटवा दिया है। इससे नेता झुकसा के मेला स्थल का रोड साफ और चौड़ा दिखाई देने लगा है।