{"_id":"6616ebf76eab7ad911019314","slug":"tempo-drivers-clash-over-boarding-passengers-one-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1004-116827-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सवारियां बैठाने को लेकर भिड़े टेंपो चालक, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सवारियां बैठाने को लेकर भिड़े टेंपो चालक, एक घायल
विज्ञापन
उझानी। टेंपो में सवारियां बैठाने को लेकर बुधवार दोपहर दो चालकों में मारपीट हो गई। एक चालक का डंडे से सिर फोड़ दिया गया। घटना बरी वाले बाईपास पर हुई।
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर मेवली निवासी टेंपो चालक बिंटू (22) की बरी वाले बाईपास पर बुधवार सुबह सवारियां बैठाने को लेकर दूसरे टेंपो चालक से कहासुनी हो गई। बिंटू सवारियां उतारकर लौटा तो उसे आरोपी टेंपो चालक ने घेर लिया और डंडा मारकर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने घायल बिंटू का मेडिकल कराया है।
इधर, गांव बसोमा में रह रहे सिविल लाइंस के गांव शेखूपुर निवासी यासीन और उनकी पत्नी की मंगलवार शाम परिवार के ही लोगों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि यासीन ने घरवालों की रजामंदी के बिना निकाह कर लिया था। इससे घरवाले यासीन से नाराज हैं। यासीन ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। संवाद