फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tempo driver dies after being hit by pickup

Budaun News: पिकअप की चपेट मेें आए टेंपो चालक की मौत

Fri, 01 Mar 2024 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tempo driver dies after being hit by pickup
सिलहरी। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शुक्रवार देर शाम एक पिकअप की चपेट में आने से 35 वर्षीय टेंपो चालक अंशू की मौत हो गई। वह शाम को अपना टेंपो लेकर शहर से लौट रहा था। पुलिस ने पिकअप का हेल्पर पकड़ लिया है लेकिन चालक पिकअप लेकर भाग गया।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बाबट निवासी अंशू पुत्र उदयवीर अपना टेंपो चलाकर परिवार का गुजारा कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक शुक्रवार देर शाम टेंपो लेकर घर जा रहा था। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सिलहरी गांव के नजदीक उसका टेंपो सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आ गई। अंशू की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर नजदीक में ढाबे पर खाना खा रहे लोग दौड़े लेकिन चालक पिकअप को भगा ले गया। लोगों ने पिकअप के हेल्पर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। । इससे पहले टेंपो चालक के परिवार वाले आ गए। उन्होंने पुलिस से पिकअप को पकड़वाने की मांग की। पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया । चालक अंशू दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर कार चालक घायल
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर कार चालक घायल हो गया। क्षेत्र के गांव गनगोली निवासी सतीशपाल रात अपनी कार लेकर चंदौसी जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया, जिसमें सतीश घायल हो गए। उन्हें चंदौसी भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार अपने कब्जे में ले ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed