{"_id":"637e80b1fc77321f440cd4cf","slug":"temple-priest-died-of-suffocation-after-falling-in-the-box-badaun-news-bly5047918143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हनुमान मंदिर के पुजारी की बक्से में गिरकर दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हनुमान मंदिर के पुजारी की बक्से में गिरकर दम घुटने से मौत
विज्ञापन
मृतक पुजारी ओमराम बाबा हंसराज। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर भमोरी में हनुमान मंदिर के पुजारी ओमराम बाबा हंसराज (55) की बक्से में गिरकर दम घुटने से मंगलवार रात मौत हो गई। बक्से के कुंडे खुद लग जाने और कमरे में अंदर से ताला लगा होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार को दरवाजा तोड़कर उनका शव बाहर निकाला गया।
पुजारी ओमराम बाबा हंसराज करीब 15 साल से ग्राम खुर्रमपुर भमोरी के हनुमान मंदिर पर रह रहे थे। मंदिर परिसर में हीधर्मशाला में उनका आवास था। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार शाम को उन्होंने पूजा-पाठ की। बाद में फलाहार किया। गांव के कई लोग मंदिर पर बैठे थे। उनके साथ चिलम भी पी, फिर वह सोने की कहकर अपने आवास की ओर चले गए। गांव के लोग भी उठकर अपने घरों को चले गए। बुधवार सुबह गांव के नरेंद्र सिंह पुजारी के लिए चाय-नाश्ता लेकर पहुंचे। उन्होंने पुजारी के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
अनहोनी की आशंका पर उन्होंने गांव के तमाम लोगों को बुला लिया। सूचना पर वजीरगंज थाना पुलिस पहुंच गई। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। वह कमरे में भी दिखाई नहीं दिए तो वहां रखे बड़े बक्से को खोला गया। उसमें उनका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि उनके कमरे में अंदर से ताला लगा हुआ था। शायद वह ओढ़ने के लिए बक्से में रखेे रजाई-कंबल निकाल रहे होंगे, तभी वह उसमें गिर गए। ऊपर से बक्से का ढक्कन बंद हो गया और उसके कुंडे भी लग गए। दम घुटने से उनकी मौत हो गई। बाद में सीओ पवन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी की बक्से में गिरकर दम घुटने से मौत हुई है। उनका कमरा अंदर से बंद था। उसमें भी अंदर से ताला लगा था। दरवाजा तोड़कर अंदर से शव निकाला गया। उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। -पवन कुमार, सीओ बिसौली