फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Temperature again crossed 40, people were seen drenched in sweat

Budaun News: तापमान फिर 40 के पार, लोग पसीने में तरबतर आए नजर

Sun, 01 Jun 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Temperature again crossed 40, people were seen drenched in sweat
धूप से बचने को गमछे का सहारा लेते बाइक सवार। संवाद - फोटो : kathua news
बदायूं। तापमान में एकबार फिर से उछाल आया है। सूरज की तल्ख किरणों ने उमस और गर्मी बढ़ा दी है। गत दिनों हुई बारिश के बाद सुहाने मौसम की खुशियां काफूर हो चुकी हैं। अब पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को बारिश होने की संभावना जतााई है। इससे गर्मी और उमस के कुछ कम होने का अनुमान है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार की सुबह होते ही सूर्यदेव की किरणों ने चुभन पैदा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते 11 बजे तक बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी से बेहाल लोग पसीने में तरबतर नजर आए। चंद कदम चलने में ही हलक सूखने लगा। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने छाता, गमछा तान लिया। महिलाएं और युवतियां चेहरे पर नकाब चढ़ाने के बाद ही घरों से निकली। शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ दिखी। हालांकि निशुल्क जल प्याऊ पर भी लोग हलक तर करते दिखे। मौसम विभाग ने रविवार से दिन और रात के तापमान में कमी आने का अनुमान लगाया है। बादल छाने के साथ में रविवार व सोमवार को बारिश होने का भी अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

--------
अस्पताल में परेशान दिखे कर्मचारी और मरीज
-रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर यात्री व कर्मचारी से लेकर जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों का हाल बेहाल रहा। अधिकारी तो अपने वातानुकूलित केबिन और वाहनों में राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन कर्मचारियों के लिए गर्मी प्रताड़ना देने वाली है। शाम ढलने पर भी गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल रही है।

धूप से बचने को गमछे का सहारा लेते बाइक सवार। संवाद

धूप से बचने को गमछे का सहारा लेते बाइक सवार। संवाद- फोटो : kathua news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed