फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   telagna teem

तेलंगाना टीम ने दो गांवों में तैयार की छह प्रशिक्षिकाएं

Thu, 15 Jan 2015 07:16 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 15 Jan 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) द्वारा गठित समूहों को संचालन की विधा सिखाने के लिए तेलंगाना की अब जल्दी ही चार टीमें बदायूं पहुंचने वाली हैं। इस बार ये टीमें पूरे सालारपुर ब्लाक को संतृत्व करेंगी। इससे पूर्व तेलंगाना की एक टीम आई थी। इसने दो गांवों के समूहों को संतृप्त कर दिया है। छह ऐसी महिलाएं भी निकाली हैं जो आगरा से ट्रेनिंग लेकर प्रशिक्षक बन गई हैं। आगरा में इन्होंने अपनी कार्यकुशला का लोहा मनवा लिया था।  
विज्ञापन

समूह गठन कर स्वरोजगार सृजन किए जाने में बदायूं उन 22 जिलों में शामिल है, जिनमें विशेष अभियान लिए गए हैं। यही वजह है कि तेलंगाना की महिला टीम को यहां विशेष प्रशिक्षण को भेजा गया था। सालारपुर ब्लाक के गांव दुगरैया को संतृत्व किए जाने के बाद तेलंगाना की इस महिला टीम ने कासमपुर गांव के समूहों को भी संचालन का प्रशिक्षण दे दिया है। खुली बैठक में टीम द्वारा उन गरीबों को भी योजना में शामिल किया है जो गरीब तो हैं लेकिन उनका गरीबों की सूची में नाम नहीं है। समूहों के संचालन से लेकर उनको अभिलेखों के बारे में भी पूरी जानकारी दी जा रही है। तेलंगाना टीम का प्रशिक्षण और स्थलीय क्रिया कलाप किसी भी समूह को बेहतर रोजगार के गुर सिखा सकते हैं। तेलंगाना की एक टीम आकर वापस जा चुकी है लेकिन अब चार टीमें एक साथ आएंगी। ये टीमें पूरे सालारपुर ब्लाक को संतृप्त तो करेंगी ही अपनी तरह की कुछ प्रशिक्षिकाएं भी निकालेंगी। दो गांवों में पहली टीम ने जो छह प्रशिक्षिकाएं निकाली थीं, उनकी आगरा प्रशिक्षण में बेहतर प्रस्तुति पर बदायूं का नाम रोशन हुआ था।
विज्ञापन


ताकि कोई गरीब न रहे, अगली पीढ़ी का इंतजाम
एनआरएलएम गरीब परिवारों के बच्चों को भी रोजगार से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत लीड बैंक पीएनबी ने सर्राफा बाजार में एक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चल रहा है। जिसमें समूह से जुड़े लोगों के बच्चों को सुविधा मिलेगी। इसमें कंप्यूटर ट्रेनिंग, ब्यूटी पार्लर और डेस डिजाइन और कढ़ाई-सिलाई की व्यवसायिक ट्रेनिंग दी जा रही है। एक बैच ट्रेनिंग भी ले चुका है। रोजगारपरक ट्रेनिंग में समूह के गरीब परिवारों से जुड़े 18 से 35 वर्ष तक आयु के सदस्य प्रशिक्षण का प्रावधान है। प्रशिक्षण में प्रति अभ्यर्थी दो सौ रुपये एनआरएलएम की ओर से दिए जाएंगे। पहले सत्र में करीब 700 बच्चों ने ट्रेनिंग पूरी कर ली है। दूसे बैच की तैयारी की जा रही है। इसके संचालन की कमान लीड बैंक पीएनबी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआरएलएम की मंशा के अनुरूप शुरू योजना में उन सभी बिंदुओं पर काम हो रहा है, जिससे धरातल पर आने वाली समस्याएं समूहों को विघटित न कर सकें। समूह से जुड़े बच्चों को भी स्वरोजगार के लिए ट्रेनिंग एक बड़ा प्रोत्साहन है। तेलंगाना की चार टीमें जल्दी ही यहां आएंगी। कुछ प्रशिक्षिकाएं और तैयार करेंगी ताकि पूरे जिले को संतृप्त किया जा सके।   
- आरपी सिंह, उपायुक्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed