फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenager's photo uploaded on FB and threatened to kill her

Budaun News: एफबी पर किशोरी का फोटो अपलोड कर दी जान से मारने की धमकी

Wed, 12 Feb 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Teenager's photo uploaded on FB and threatened to kill her
बदायूं। जरीफनगर पुलिस ने 17 साल की किशोरी के फोटो फेसबुक (एफबी) पर अपलोड करने एवं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी की उम्र 17 साल है। गांव के ही अंकित, उमेश और सतेंद्र ने उनकी बेटी के फोटो एफबी पर अपलोड कर दिए। आरोपियों ने उनकी बेटी को धमकी दी कि वह उनसे अकेले में मिले। ऐसा न करने पर उसके फोटो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर देंगे।
विज्ञापन

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता का कहना है कि आरोपियों की करतूत की वजह से उनका और उनकी बेटी का गांव में रहना दुश्वार हो गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जरीफनगर इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed