{"_id":"66906cf8256e1c714109e8d4","slug":"teenager-dies-due-to-electrocution-from-high-tension-line-badaun-news-c-123-1-sbly1004-122142-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से किशोर की मौत
Fri, 12 Jul 2024 05:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
विकास का फाइल फोटो।
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पैरा में टेंट में लाइट फिटिंग करने वालों की लापरवाही से एक किशोर की जान चली गई। लाइट फिटिंग करने वाले हाईटेंशन लाइन के ऊपर से तार निकालने की कोशिश कर रहे थे। तार का एक सिरा 17 वर्षीय विकास पकड़ा हुआ था। तार हाईटेंशन लाइन से छूते ही किशोर की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
ग्राम पैरा निवासी रामबहादुर की बेटी की बुधवार रात बरात आई थी। उनके घर के सामने टेंट लगा हुआ था। उसमें लाइट फिटिंग करने का काम चल रहा था। यह देखकर विकास पुत्र दयाराम भी मदद करने के लिए पहुंच गया लेकिन लाइट फिटिंग करने वालों ने तार का एक सिरा विकास को पकड़ा दिया। टेंट के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही थी। लाइट फिटिंग करने वाले उसके ऊपर से ही तार निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी कोशिश में तार हाईटेंशन लाइन से स्पर्श हो गया, जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर उसके परिवार वाले आ गए। उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशोर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। किशोर के परिवार वालों ने लाइन फिटिंग करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।