फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four youths sexual assault the minor girl in buduan

Budaun News: चार युवकों ने नाबालिग लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता के परिजनों को पीटा

Thu, 16 Mar 2023 10:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 16 Mar 2023 10:44 AM IST
सार

बिसौली के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
Four youths sexual assault the minor girl in buduan
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं के बिसौली क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चार युवकों ने किशोरी को खेत में पकड़ लिया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता के परिजनों को भी पीटा। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Umesh Pal Hatyakand: जेल अफसरों व सिपाहियों के फोन छिपा उमेश की हत्या का राज!, सद्दाम को बचाने के लिए अशरफ...

विज्ञापन

बिसौलौ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इनमें तीन सगे भाई हैं, चौथा आरोपी उनका बहनोई है।  पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जीजा-साले समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात की है घटना 

पीड़िता का आरोप है कि वह मंगलवार की देर रात खेत पर शौच को गई थी। इसी दौरान गांव के ही इसरार पुत्र अशर्फी उसका भाई अबरार, आरिफ और बहनोई तसलीम ने उसको खेत में दबोच लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसको लेकर आढ़त में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर-शराबे पर किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मौके पर ही आरोपियों की पिटाई की। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: टीटीई ने मांगा टिकट तो दरोगा बोला- तेरे बाप की गाड़ी नहीं है; ट्रेन से धक्का देने की दी धमकी

इसके बाद अन्य आरोपी फरार हो गए और असरार को उन्होंने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फरार हुए अबरार और उसके बहनोई तसलीम को भी गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed