{"_id":"591460cf4f1c1b2d3f8519e9","slug":"teachers-will-give-homework-during-summer-holidays","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्मकालीन अवकाश में गृहकार्य देंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्मकालीन अवकाश में गृहकार्य देंगे शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
Updated Fri, 12 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
education
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीष्मकालीन अवकाश
में गृहकार्य देंगे शिक्षक
- आदेश जारी, इस बार 41 दिन का होगा ग्रीष्मावकाश
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 21 मई से होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी शिक्षक शिक्षण की अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं पाएंगे। उन्हें बच्चों को गृहकार्य देना होगा ताकि लंबी अवधि के ग्रीष्म अवकाश के कारण बच्चों के पठन-पाठन में निरंतरता बनी रहे। स्कूल खुलने के बाद बच्चों को दिए गए गृह कार्य का शिक्षकों को मूल्यांकन भी करना होगा।
इस बारे में शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। इसके मुताबिक, शिक्षकों को परिषदीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए उनकी रुचि के अनुरूप प्रोजेक्ट वर्क देना होगा। विज्ञान विषय में ऐसी विषय वस्तु पर प्रोजेक्ट दिया जाएगा, जो भविष्य में बच्चों को विज्ञान प्रदर्शनी और इंस्पायर अवार्ड में सहायक हो। गर्मी की छुट्टियों में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए न्याय पंचायत स्तर पर समर कैंप लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। समर कैंप बीएसए से अनुमति लेकर लगाए जाएंगे। समर कैंप में ताइक्वांडो, जूड़ो, सेल्फ डिफेंस संबंधी कोई कार्यक्रम के अलावा ड्राइंग, पेंटिंग, नृत्य गायन आदि विषय भी सम्मिलित किए जाएंगे। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका अवासीय विद्यालयों में एक सप्ताह या अधिकतम 15 दिन का समर कैंप चलाया जा सकेगा।