फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers will get Rs 2400 for mobile data

Budaun News: शिक्षकों को मोबाइल डाटा के लिए मिलेंगे 2400 रुपये

Fri, 03 May 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Teachers will get Rs 2400 for mobile data
बदायूं। शासन की मंशा है कि शिक्षा विभाग के सभी काम ऑनलाइन हों। यही कारण है कि टैबलेट देने के बाद सरकार ने डाटा के लिए पहले दी गई धनराशि में नौ सौ रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब उन्हें डाटा के लिए 2400 रुपये मिलेंगे। शिक्षकों की मांग है कि सरकार उन्हें सीयूजी सिम जारी करे तभी वह टैबलेट का प्रयोग शुरू करेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से संचालित परिषदीय स्कूलों को कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित किए जाने का शासन का प्लान है। उसके अनुरूप लगातार काम किए जा रहे हैं। इसके तहत उन्होंने सभी स्कूलों में टैबलेट बांटे, ताकि उन पर स्कूल से संबंधित सभी काम ऑनलाइन हो सकें। इससे पहले स्कूल में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति-अनुपस्थिति, एमडीएम समेत अन्य काम ऑफ लाइन रजिस्टर पर हो रहे थे। इतना ही नहीं डाटा के लिए 1500 रुपये दिए गए। शिक्षकों ने इस धनराशि को कम बताया। उनका कहना था कि इसे बढ़ाया जाए। साथ ही उनको स्कूल या विभाग की तरफ से सिम भी दिया जाए।
विज्ञापन

शासन ने अब धनराशि को 1500 से बढ़ाकर 2400 रुपये कर दिया है, लेकिन सिम अभी नहीं दिया है। इस कारण शिक्षकों ने टैबलेट पर काम शुरू नहीं किया है। उनका कहना है अन्य विभागों की तरह उनको भी क्लोज्ड यूजर ग्रुप (सीयूजी) सिम उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के यू डाइस कोड के नंबर पर दिए जाएं सिम
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने कहा कि डाटा के लिए अभी भी रुपये कम ही दिए गए हैं। एक माह के लिए डेढ़ जीबी डाटा प्रति दिन का रिचार्ज कम से कम 350 रुपये का है। ऐसे में शिक्षकाें को 150 रु़पये प्रति माह अपने पास से खर्च करने होंगे। इसके अलावा सिम पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया। सरकार या विभाग को सिम उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed