फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers protest against the merger of schools

Budaun News: विद्यालयों के विलय के खिलाफ शिक्षकों का हल्ला बोल

Wed, 09 Jul 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest against the merger of schools
बीएसए कार्यालय परिसर में धरना देते ​शिक्षक संघ के पदा​​​धिकारी। संवाद
बदायूं। परिषदीय विद्यालयों के विलय और 100 से कम छात्र-छात्राओं पर प्रधानाध्यापक पद समाप्त करने के फैसले के विरोध में बीएसए कार्यालय के बाहर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। धरने में 145 ग्राम पंचायतों के प्रधान, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, रसोइया और कई सामाजिक संगठन शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में सरकार की नीति को छात्र और शिक्षक विरोधी करार देते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने कहा कि एक विद्यालय के निर्माण में जनता का करोड़ों खर्च होता है। ऐसे में प्रदेश के 27 हजार विद्यालयों को विलय करना निंदनीय है। यह फैसला बालिकाओं की शिक्षा को पीछे धकेलने और साक्षरता दर में गिरावट लाएगा। धरने को माध्यमिक शिक्षक संघ, किसान यूनियन, रसोइया वेलफेयर एसोसिएशन, जनहित संघर्ष मोर्चा जैसे संगठनों का भी समर्थन मिला।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने भी स्पष्ट किया कि गांवों में विद्यालयों को बंद कर सरकार बच्चों के अधिकारों पर प्रहार कर रही है। अशोक यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, सलमान खान, गुरचरण दास, शैलेंद्र सिंह राघव, अरविंद दीक्षित समेत कई ब्लॉक अध्यक्षों ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह फैसला गरीब बच्चों के सपनों की हत्या है। प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राएं भी हाथों में विद्यालय बंद मत करो की तख्तियां लेकर पहुंचे, जिससे माहौल भावुक हो गया। जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्कूल बंद कर सरकार शराब के ठेके खोल रही है। प्रेमपाल सिंह ने कहा कि सरकार छात्रों पर प्रयोग कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश चंद्र पाल और सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अनुज शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
धरने में गए प्रधानाध्यापक बेहोश

बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित धरने में शामिल होने के लिए पहुंचे प्रधानाध्यापक दीपक गौड़ जीजीआईसी गेट पर गिर पड़े। वहां पर उपस्थित शिक्षक उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शिक्षकों ने बताया कि वह ब्लॉक कादरचौक के प्राथमिक विद्यालय दद्दू नगला में तैनात है। फिलहाल उनकी हालत अभी ठीक नहीं है। संवाद

बीएसए कार्यालय परिसर में धरना देते शिक्षक संघ के पदाधिकारी। संवाद

बीएसए कार्यालय परिसर में धरना देते शिक्षक संघ के पदाधिकारी। संवाद

बीएसए कार्यालय परिसर में धरना देते शिक्षक संघ के पदाधिकारी। संवाद

बीएसए कार्यालय परिसर में धरना देते शिक्षक संघ के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed